फिल्म रेड 2 में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख को भी खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, फिल्म में वाणी कपूर की भी अलग भूमिका दिखाई है। फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही तमाम फिल्मों के बीच ‘रेड 2’ का डंका बज रहा है। यहां तक दर्शक इसे देखने के लिए नॉन हॉलीडे में भी खींचे चले आ रहे हैं। वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म रेड 2 ने दूसरे बुधवार यानी 14 मई रिलीज के 14वें दिन बेहद कम 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 133.45 करोड़ रुपये हो गई है। कम कमाई के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस की सिकंदर बन गई है।