वहीं, अजय देवगन की फिल्म रेड ने जिन 5 फिल्मों को पीछे छोड़ा है उसमें कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’, जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’, शाहिद कपूर की ‘देवा’, संजय दत्त की ‘द भूतनी’ और अमन देवगन जो अजय देवगन के भतीजे हैं उनकी डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ को भी जबरदस्त मात दी है। अब खबर ये भी है कि फिल्म मंगलवार को भी धमाल कमाई कर सकती है। कहा जा रहा है कि इस दिन 99 रुपये में थिएटर में कोई भी फिल्म देख सकते हैं जिसका फायदा रेड 2 उठा सकती है।