
रेड 2 ने गुरुवार को किया शानदार कलेक्शन
Raid 2 BO collection day 8: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। फिल्म के कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। जहां बुधवार को अब तक का सबसे कम कलेक्शन हुआ था वहीं, गुरुवार को फिल्म ने झंडे गाड़ दिए हैं। शानदार कलेक्शन कर एक बार फिर खुद को बड़े बैनर की फिल्म साबित कर दिया है। रेड 2 साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है। अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म रेड के दूसरे भाग का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो 1 मई को खत्म हुआ था। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी फिल्मों के छक्के छुड़ा रही है। आइये जानते हैं रेड 2 ने गुरुवार को कैसी कमाई की है…
‘रेड 2’ ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है और अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री मार चुकी है। फिल्म की रफ्तार बीच में थोड़ी कम हुई थी, लेकिन वीकेंड आने से पहले ही रेड 2 इतिहास रचने को तैयार हो गई है। अब गुरुवार की कमाई सामने आ गई है। रिलीज के 8वें दिन यानी 8 मई को रेड 2 ने 5.15 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया है जो बुधवार की कमाई से ज्यादा है। अब फिल्म की कुल कमाई 95.65 करोड़ रुपये हो गई है। वीकेंड पर फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार लेगी। ये इसके आंकड़ों से देखा जा सकता है।
| दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| Day 1 | 19.25 करोड़ रुपये |
| Day 2 | 12 करोड़ रुपये |
| Day 3 | 18 करोड़ रुपये |
| Day 4 | 22 करोड़ रुपये |
| Day 5 | 7.75 करोड़ रुपये |
| Day 6 | 6.75 करोड़ रुपये |
| Day 7 | 4.75 करोड़ रुपये |
| Day 8 | 5.15 करोड़ रुपये |
| Total | 95.65 करोड़ रुपये |
फिल्म रेड 2 का बजट 48 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म ने महज तीन दिन में ही अपना बजट पूरा कर लिया है और अब फिल्म मुनाफा कमा रही है। इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं। ये हर दिन कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है। रिलीज के सातवें दिन इसने सनी देओल की ‘जाट’ को पीछे छोड़ दिया था और साल 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। मेकर्स को उम्मीद है कि रेड 2 भी अपने पहले पार्ट रेड की तरह ही एक सुपरहिट फिल्म साबित होगी।
राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘रेड 2’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म की कहानी अजय देवगन के किरदार अमय पटनायक की 75वीं छापेमारी के इर्द गिर्द घूमती है जिसमें वो तमाम मुश्किलों से जूझते हुए 4200 करोड़ के काले धन का पर्दाफाश करता है और एक भ्रष्ट राजनेता दादा भाई (रितेश देशमुख स्टारर) के साम्राज्य से टक्कर लेता है।
Updated on:
09 May 2025 08:00 am
Published on:
09 May 2025 08:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
