script”राज कपूर का क्या हाल बना दिया। मेरी बीवी मुझे पैर दबाने लगा रही है”, जब कृष्णा मल्होत्रा के लिए बोले थे राज कपूर, जानें क्या था माजरा | raj kapoor often pressed wife krishna legs | Patrika News
बॉलीवुड

”राज कपूर का क्या हाल बना दिया। मेरी बीवी मुझे पैर दबाने लगा रही है”, जब कृष्णा मल्होत्रा के लिए बोले थे राज कपूर, जानें क्या था माजरा

राज कपूर अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते थे। कई बार तो वह उनके पैर तक दबा दिया करते थे। इस बात का खुलासा रीमा जैन ने किया था।

नई दिल्लीJan 18, 2022 / 06:47 pm

Sneha Patsariya

raj kapoor
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राज कपूर ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई थी। राज कपूर को हिंदी सिनेमा का ‘शो मैन’ भी कहा जाता था। फिल्म ‘आग’ से बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल करने वाले राज कपूर ने न केवल बतौर एक्टर काम किया था, बल्कि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया था। साल 1946 में राज कपूर ने रींवा के आईजी की बेटी कृष्णा मल्होत्रा से शादी की थी। उनकी शादी यूं तो बड़े ही शानदार अंदाज में हुई थी,
साथ ही पिता पृथ्वीराज कपूर ने भी उन्हें शादी की रात एक खास तोहफा दिया था। शादी के बाद राज कपूर और कृष्णा राज के रिश्ते में भी कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन इसके बाद भी वे एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे। एक वक्त तो ऐसा भी था, जब मजाक-मजाक में राज कपूर पत्नी के पैर तक दबाया करते थे।
raj_krishna.jpg
दरहसल राज कपूर की बेटी रीमा ने फिल्मफेयर मैगज़ीन को दिए एक इंटरव्यू में अपने मां-पिता के बारे में बताया था – “चाहे कुछ भी लिखा और बोला गया हो, पापा मॉम को बहुत ज्यादा प्यार करते थे। सच्चाई तो ये है कि वो पूरी जिदंगी मॉम के दीवाने रहे। उन्होंने भले ही इसे वैसे अभिव्यक्त नहीं किया जैसे मॉम ने चाहा हो। लेकिन राज कपूर ने जो भी किया वो लौटकर घर आए। उनका प्यार मॉम के लिए बेइंतहा था। वो उनके पैर भी दबाते थे और हंसाते हुए कहते थे – ‘राज कपूर का क्या हाल बना दिया! मेरी बीवी मुझे पैर दबाने में लगा रही है। घर की मुर्गी दाल बराबर!’ वो नए साल का जलसा हर साल रखते ही इसलिए थे क्योंकि वो मॉम के जन्मदिन पर पड़ता था।” राज कपूर जो भी पार्टियां देते थे उसमें सारी व्यवस्था कृष्णा ही देखती थीं। चाहे वो होली की पार्टी आरके स्टूडियो में हो, राज कपूर की बर्थडे पार्टी दिसंबर में हो या कुछ और, वे खुद कहते थे – “मैं तो बस इनवाइट करता हूं, करती सब मेरी बीवी है।”
यह भी पढ़ें

अंजू ही काका के लिए बेस्ट लड़की थीं- राजेश खन्ना की शादी पर बोल पड़ी थीं मुमताज, कही थी ये बात

krishna.jpg
बता दें राज और कृष्णा दोनों की शादी का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर अपनी नाटक कंपनी के साथ एक बार रीवा गए थे। यहां उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी आईजी करतार नाथ मल्होत्रा को दी गई जिनके साथ कम समय में ही पृथ्वीराज कपूर की अच्छी दोस्ती हो गई। पृथ्वीराज कपूर ने इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने की ठान ली और उन्होंने अपने 22 साल के बेटे राजकपूर की शादी करतार नाथ मल्होत्रा की बेटी कृष्णा मल्होत्रा से तय कर दी।
यह भी पढ़ें

शराब के नशे में संजय दत्त ने इस एक्ट्रेस के साथ की थी बदतमीजी, सुभाष घई ने जड़ दिया थप्पड़

बता दें जब कृष्णा शादी करके आई थीं तो शुरू में वे और राज कपूर चेंबूर में एक किराए के घर में रहते थे. घर में आर्थिक सहारा देने के लिए वो साड़ियों पर एम्ब्रॉयडरी का काम करती थीं. बताया जाता है कि राज कपूर अपनी फिल्म ‘बरसात’ (1949) बना सकें इसके लिए कृष्णा ने अपने गहने बेच दिए थे।

Home / Entertainment / Bollywood / ”राज कपूर का क्या हाल बना दिया। मेरी बीवी मुझे पैर दबाने लगा रही है”, जब कृष्णा मल्होत्रा के लिए बोले थे राज कपूर, जानें क्या था माजरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो