राज कुंद्रा ने तलाक की बताई वजह
दरअसल, हाल ही में शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर कुछ पुराने आर्टिकल वायरल हुए, जिसमें राज कुंद्रा का पहली पत्नी कविता से तलाक पर शिल्पा शेट्टी को जिम्मेदार ठहराया गया। इन स्टोरीज को देखकर राज कुंद्रा काफी परेशान हो गए। ऐसे में राज कुंद्रा ने एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए तलाक की वजह बताई। उन्होंने कहा कि तलाक के लिए उनकी पहली पत्नी ही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि कविता ने शिल्पा पर बेवजह के आरोप लगाए थे। राज कुंद्रा ने कहा, 'हम एक ही घर में माता-पिता के साथ रहते थे। मेरी बहन और उनके पति भारत से बाहर चले गए थे। वो ब्रिटेन में सेटल होना चाहते थे। कविता मेरे जीजा जी के बेहद करीब आ गई थी।'