कीड़े मकोड़े वाला खाते थे खाना
संजय दत्त ने आगे बताया, लेकिन मेरा एक दोस्त था यूसुफ, वो खाना नहीं खाता था। मैंने उससे पूछा कि तू खाना क्यों नहीं खाता। उसने बोला कि खाने के अंदर मक्खी पड़ी है। मैंने कहा कि मक्खी निकालकर फेंक दी है यार, खाले। ऐसे में वो बोला कि दो तीन मक्खियां तू खा गया है। तो मैंने उससे कहा, तू भी खा ले। वैसे भी यहां प्रोटीन कम मिलता है ना। इसके अलावा संजय दत्त ने बताया था कि उन्हें राजगीरा नाम की सब्जी मिलती थी, जिसे गाय और बैल भी नहीं खाते थे। उनके खाने में कीड़े मकोड़े भी होते थे। ऐसे में वो मन को ये कहकर मना लेते थे कि इसमें प्रोटीन है और कीड़े मकोड़े भी खा लिया करते थे।