करीब 2 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान
रिपोर्ट्स की मानें, तो शिल्पा शेट्टी को 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में बतौर जज हर एपिसोड के 18 से 20 लाख रुपए फीस मिलती है। एक्ट्रेस पिछले चार एपिसोड से शो में नजर नहीं आई हैं। उनके बहुत जल्द शो पर वापसी करने की उम्मीद भी नहीं है। इस हिसाब से एक्ट्रेस को करीब 2 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है, जो परिस्थितियां ऐसी ही रहने पर बढ़ भी सकता है।