'जीजा जेल में और ये सैलून में'
एक यूजर ने शमिता को ट्रोल करते हुए लिखा,'कुछ भी हो जाए लेकिन स्टाइल में रहने का।' एक अन्य यूजर ने लिखा,'परिवार से ज्यादा सैलून जाना जरूरी है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा,'चलो अपने जीजू के बहाने इनको कुछ पब्लिसिटी तो मिल रही है।' एक यूजन रे लिखा,'इनको कोई फर्क नहीं, जीजू जेल में हैं... जीजू इनको लन्च कराने वाले थे।' एक दूसरे ट्रोलर ने लिखा,' जीजू के पैसे पर ऐश करती है और आज जीजू जेल में हैं और 'साली' पार्लर में है।' दूसरे यूजर ने लिखा,'इनको कोई फर्क नहीं पड़ता है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा,'जीजा जेल में और ये सैलून में।' हालांकि कई यूजर्स ने ऐसे लोगों को लताड़ भी लगाई, जो शमिता को ट्रोल कर रहे थे।