1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेमा मालिनी और संजीव कुमार के मतभेद जानते थे राजेश खन्ना, फिर भी किया था ऐसा काम

हेमा मालिनी और संजीव कुमार के बीच मतभेद को जानते हुए राजेश खन्ना ने किया था, ऐसा काम कि टूट गया था हेमा और संजीव का रिश्ता
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 14 Jan 2022, 3:08 PM IST

hema-malini

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत हिरोइनों में से एक मानी जाती हैं और बीते जमाने में उनकी खूबसूरती के दीवाने बहुत थे। आज भले ही वो धर्मेंद्र की पत्नी हों, लेकिन उस दौर में हर कोई उन्हें अपना बनाने की ख्वाहिश रखता था। हेमा मालिनी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल थीं और आज भी उनकी वही खूबसूरती बरकरार हैं। धर्मेंद्र तो हेमा को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे, लेकिन वो ऐसे एकलौते शख्स नहीं थे। उनके अलावा संजीव कुमार भी थे जो ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे।

हेमा मालिनी और एक्टर संजीव कुमार ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। हेमा मालिनी और संजीव कुमार एक साथ ‘त्रिशुल’, ‘कुंवारा बाप’ और ‘धूप छांव’ जैसी कई फिल्मों में साथ नजर आए थे। संजीव कुमार और हेमा मालिनी के अफेयर के किस्से खूब चर्चा में रहते थे। यहां तक की संजीव कुमार हेमा का हाथ मांगने उनके घर तक गए थे। लेकिन उस दौर के सुपर स्टार राजेश खन्ना इन दोनों के ब्रेकअप का कारण बने थे। आखिर क्या थी वजह?

दरहसल जब हेमा मालिनी ने संजीव कपूर से शादी के लिए मना कर दिया तो संजीव और हेमा के बीच मतभेद पैदा हो गए और इस बात से राजेश खन्ना बाकिफ थे। इस बात का जिक्र संजीव कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी किया हैं। संजीव के मुताबिक राजेश खन्ना हेमा और राजेश के बीच हुए मतभेद को जानते थे। जिसके बाद भी उन्होंने ऐसा काम किया कि दोनों के बीच गलत फेमियों के चलते ब्रेकअप हो गया। जब इंडियन नेशनल थिएटर (INT) के महासचिव दामू झावेरी ने स्टर्लिंग सिनेमा, बॉम्बे में एक हॉलीवुड फिल्म के लिए एक प्रीमियर शो का आयोजन किया, तो राजेश खन्ना और संजीव कुमार दोनों को आमंत्रित किया गया था।

INT निर्माता बचाओ संपत ने आयोजकों को याद करते हुए कहा कि राजेश ने शर्मिला टैगोर को अपने साथ लाने के लिए कहा था, क्योंकि वे एक साथ शूटिंग कर रहे थे, और संजीव कुमार से हेमा मालिनी को लाने के लिए कह रहे थे। राजेश खन्ना को मालूम था कि संजीव कुमार प्रीमियर पर आ रहे हैं, लेकिन एक्टर को इस बारे में कुछ खबर नहीं थी।

यह भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर ने बचपन में इस एक्टर को किया था प्रपोज, एक्टर ने ठुकरा दिया था एक्ट्रेस का प्यार

संजीव कुमार प्रीमियर पर जल्दी पहुंच गए। उनके बैठने के कुछ देर बाद वहां राजेश खन्ना आए। लेकिन राजेश खन्ना ने उस वक्त हेमा मालिनी का हाथ थामा हुआ था और उनके साथ ही एंट्री कर रहे थे। इस बात से संजीव कुमार को काफी तकलीफ हुई, दूसरी ओर ‘ड्रीम गर्ल’ भी एक्टर को वहां देखकर हैरान रह गई थीं। दोनों को साथ देख संजीव कुमार स्टेज से उतर गए और उनसे दूर ऑडियंस में जाकर बैठ गए।

संजीव के दोस्तों ने उन्हे समझाने की कोशिश की कि राजेश खन्ना ने उन्हे अपमानित करने के उद्देश्य से ऐसा किया था और हेमा निर्दोष थी। लेकिन संजीव ने इस अपमान को दिल से लगा लिया। ऐसे में उन्होंने हेमा मालिनी की बातें भी नहीं सुनीं।

यह भी पढ़ें- कई फिल्मों से अचानक कर दिया गया था अभिषेक बच्चन को रिप्लेस, पिता अमिताभ बच्चन से मांगते थे मदद?