1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिषी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने वाले Rajesh Khanna का ऐसा टूटा था ‘अंधविश्वास’!

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से-कहानियां हमेशा उनको जिंदा रखेंगी। उनसे जुड़े कई किस्से तो आज भी अनसुने हैं। बेहद ही कम लोग जानते हैं कि एक्टर ज्योतिष पर आंख मूंदकर भरोसा किया करते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 19 Aug 2022, 2:47 PM IST

ज्योतिषी पर आंख मूंदकर भरोसा करते थे Rajesh Khanna

ज्योतिषी पर आंख मूंदकर भरोसा करते थे Rajesh Khanna

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) अपने दौर के सबसे हैंडसम और गुड लुकिंग एक्टर्स में से एक थे, जिनके मेल फैंस से ज्यादा फीमेल फैंस हुआ करती थीं। फीमेल फैंस एक्टर की इतनी दीवानी हुआ करती थीं कि उनकी फोटो तक से शादी कर लिया करती थी। आज भले ही पहले सुपरस्टार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से-कहानियां इतने है कि उनको अपने फैंस के दिलों में और उनके बीच हमेशा जिंदा रखेंगे। उनकी फिल्मों और गानों को आज भी पसंद किया जाता है। इसके अलावा एक्टर से जुड़े इतने किस्से हैं जो आज भी अनसुने हैं।

आज हम आपको उनसे जुड़े एक ऐसे ही अनसुने किस्से के बारे में बातने जा रहे हैं, जिनके बारे में उनके फैंस जानते ही हैं। बेहद ही कम लोग जानते हैं कि एक्टर ज्योतिष पर आंख मूंदकर भरोसा किया करते थे, लेकिन उनको ये भरोसा एक सलाह से टूट गया था। बताया जाता है कि राजेश खन्ना अपना करियर फिल्मों में नहीं बनाना चाहते थे। हालांकि, कॉलेज के दिनों से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था, लेकिन कभी इसे करियर के तौर पर अपनाना नहीं चाहते थे। ऐसे में एक बाद वो अपने एक ड्रामे का रिहर्सल कर रहे थे, जिस दौरान एक्ट्रेस गीता बाली (Geeta Bali) की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर देती हैं।

यह भी पढ़ें:फोटोशूट के दौरान गिरते-गिरते बचीं Urfi Javed, लोग बोलें - 'और कितना गिरोगी?'


इससे किस्से के बाद में बात करते हुए एक बार एक्टर अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने अपने शो ‘सुहाना सफर’ में बताया था कि ‘गीता बाली ने राजेश खन्ना को ऑफर देते हुए कहा था कि एक रोज तुम फिल्म इंडस्ट्री पर राज करोगे, लेकिन अचानक मिले ऑफर से काका घबरा गए’। एक्टर ने आगे बताया था कि ‘उनके दिमाग में तबतक फिल्मों में काम करने की बात आई भी नहीं थी। राजेश खन्ना की ज्योतिष में अटूट आस्था थी और आंख मूंदकर भरोसा किया करते थे। गीता बाली के ऑफर के बाद वे सीधे अपने ज्योतिषी के पास पहुंच गए और पूछा कि अचानक जो ऑफर आया है वो उनके लिए कैसा रहेगा?’।


अन्नू कपूर ने इस किस्से के बारे में बात करते हुए आगे बताया कि ‘ज्योतिषी ने राजेश खन्ना का हाथ देखा और दो टूक कह दिया कि फिल्मों में तुम्हारा कोई भविष्य नहीं है, बल्कि बिजनेस करो और इसके लिए स्टील या लोहे का बिजनेस अच्छा रहेगा। राजेश खन्ना वापस लौटे। कई दिन कश्मकश में रहे और जब इंडस्ट्री में कदम रखा तो तहलका मचा दिया’। एक्टर ने आगे बताया कि ‘ज्योतिषी की उसी सलाह के बाद उनका हमेशा के लिए ज्योतिष विधा से भरोसा उठ गया था और इसके बाद वो कभी किसी ज्योतिषी के पास नहीं गए। उन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया।’

यह भी पढ़ें: Varun Sharma से ये क्या बोल गईं Kareena Kapoor? शो को बीच में छोड़कर चल दिए एक्टर