1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोटोशूट के दौरान गिरते-गिरते बचीं Urfi Javed, लोग बोलें – ‘और कितना गिरोगी?’

सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद (Urfi Javed) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं। इस दौरान वो थोड़ा लड़खड़ा जाती हैं, जिसके बाद लोग उनके वीडियो पर कमेंट्स करने लगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 19 Aug 2022, 2:12 PM IST

फोटोशूट के दौरान गिरते-गिरते बचीं Urfi Javed

फोटोशूट के दौरान गिरते-गिरते बचीं Urfi Javed

ओटीटी पर दिखाए जाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने काम से ज्यादा अपने बयानों और अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वो अपने बयानों और कपड़ों के लिए लोगों के बीच ट्रोल होती रहती हैं। हालांकि, उनको इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। वो अपने आउटफिट को लेकर हर दिन कुछ नया करती रहती हैं। काफी समय से बीमार चल रहीं उर्फी पूरी तरह से ठीक हैं और हाल में उनका एक फोटोशूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्फी एक बार फिर अतरंगी पर्पल ड्रेस में नजर आ रही हैं।

फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस ने हाई हिल्स पहनी हुई थी और जब वो फोटोशूट करवाने लगी तो वो अचानक लड़खड़ा गईं। वीडियो में वो गिरते-गिरते बचीं, जिसके बाद वहां मौजूद पैपराजी उनको संभलने के लिए कहते हैं, जिसका जवाब देते हुए उर्फी अपनी उंगली हिलाते हुए कहती हैं कि 'मैं कभी गिर नहीं सकती'।

वहीं उनके इस वीडियो पर काफी संख्या में यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं और एक्ट्रेस बुरी तरह से पोक कर रहे हैं। कमेंट्स में लोग उनको लिख रहे हैं 'और कितान ही गिरेगी'। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि 'और कितना गिरोगी?' वहीं एक और यूजर लिखता है 'जो पहले से गिरी हुई है वो और क्या ही गिरेगी?'

यह भी पढ़ें: Varun Sharma से ये क्या बोल गईं Kareena Kapoor? शो को बीच में छोड़कर चल दिए एक्टर


इसके अलावा एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा 'ये लड़की इतनी मशहूर क्यों है? मुझे नहीं लगता कि वो किसी फिल्म से है या फिर उसने कुछ भी खास किया है'। उनकी इस वीडियो पर ऐसे ढेरों कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा उनके कई फैंस भी हैं, जो उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं और उनकी तबियत का हाल-चाल पूछते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि उर्फी जावेद रियलिटी टीवी शो बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा भी उर्फी कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। साथ ही वो अपने बेबाक बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। साथ ही उर्फी जावेद अपनी ड्रेसेस खुद ही डिजाइन करती हैं और इन्हें पैपराजी के सामने फ्लॉन्ट करने से हिचकिचाती भी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:पहले से दो शादियां और 4 बच्चों के पिता ने Urvashi Rautela को दिया था शादी का ऑफर, जानें कौन है ये सिंगर?