
राकेश रोशन हुए हॉस्पिटल में भर्ती
Rakesh Roshan In Hospital: 'वॉर 2' के आने से पहले ऋतिक रोशन की जिंदगी में बड़ा तूफान आ गया। उनके पिता और एक्टर डायरेक्टर राकेश रोशन को आनन-फानन में हॉस्पिटटल लेकर जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, राकेश रोशन की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि डॉक्टर्स को उन्हें आईसीयू में रखना पड़ा था, लेकिन अब एक्टर की सेहत में सुधार हो रहा है जिस वजह से उन्हें जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। राकेश रोशन की बेटी सुनैना ने एक बातचीत में इसकी पुष्टि की है।
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने अपने राकेश रोशन की सेहत पर अपडेट दिया है। उन्होंने वेबसाइट को बताया कि उनके पापा की गर्दन की एंजियोप्लास्टी हुई है। इसके साथ ही सुनैना ने कहा कि समय पर ट्रीटमेंट मिलने की वजह से राकेश रोशन अब एकदम ठीक हैं। अब चिंता की कोई बात नहीं है। फिलहाल डॉक्टर्स की सलाह पर वह आराम कर रहे हैं।
राकेश रोशन को पहले ICU में रखना पड़ा था लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं जब से ये खबर सामने आई है फैंस एक्टर की जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। बता दें, राकेश रोशन के साथ अस्पताल में उनका पूरा रोशन परिवार मौजूद है और उनका ख्याल रख रहा है। इनमें राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन, बेटे ऋतिक रोशन और बेटी सुनैना रोशन के अलावा ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी शामिल हैं।
राकेश रोशन (Rakesh Roshan News) के गर्दन की एंजियोप्लास्टी के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि, यह क्या होता है? दरअसल गर्दन की एंजियोप्लास्टी, जिसे कैरोटिड एंजियोप्लास्टी भी कहा जाता है, एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें गर्दन में स्थित कैरोटिड धमनियों (जो मस्तिष्क को रक्त पहुंचाती है) में जमा प्लाक (वसा, कोलेस्ट्रॉल आदि) को हटाया जाता है।
Updated on:
18 Jul 2025, 8:39 AM IST
Published on:
18 Jul 2025, 8:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.