Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं, राखी सावंत ने हाल ही में अपना नया म्यूजिक वीडियो 'झूठा' रिलीज किया है। ये गाना उनकी असल जिंदगी पर बेस्ड है। कुछ भी पति आदिल खान की वजह से राखी के जीवन में पिछले कुछ दिनों में हुआ है वो सब इस म्यूजिक वीडियो में बयां किया गया है। वहीं अब इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। राखी ने इस वीडियो में पूछा केएल राहुल कौन हैं? इसपर वो उन्हें पहचान नहीं पाती हैं।