राखी सावंत उनके खिलाफ शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची थीं. इसके अलावा राखी सावंत ने बताया कि 'मैं पुलिस स्टेशन इसलिए आई हूं, क्योंकि मेरा एक्स-हस्बैंड रितेश मुझे बहुत परेशान कर रहा है. उसने मेरा इंस्टाग्राम, फेसबुक और जीमेल अकाउंट सब हैक कर लिया है'. इतना ही नहीं राखी ने बताया कि 'रितेश मे मेरे सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स में अपना नंबर और नाम डाल दिया है. इससे पहले भी वो ही मेरे सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स हैंडल कर रहा था'. राखी ने बताया कि 'अलग होने के बाद मैंने कोई पासवर्ड नहीं बदला. मुझे लगा कि हम फ्रैंडली रूप से अलग हुए हैं. मुझसे कोई बदला नहीं लेगा, लेकिन अब वो बदला लेने के मूड में आ गया है'.