बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हाल में पैपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करावाया है, जिसके बाद वो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. रणवीर की इन न्यूड फोटो पर यूजर्स अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. साथ ही आम जनता से लेकर सेलेब्रिटी उनके इस फोटोशूट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. इन्हीं में से एक इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) भी हैं, जो अक्सर ही अपने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ स्पोट होती हैं. इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.