26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शख्स का लड़की के साथ बेसुध हो डांस करते वीडियो वायरल, राम गोपाल वर्मा समझ लोग कर रहे ट्रोल

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपने विवादित ट्वीट और बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। उनकी इस छवि के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उनके होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ मस्ती में डांस करता नजर आ रहा है। लोगों ने उस शख्स को राम गोपाल वर्मा समझ कर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हालांकि फिल्मेकर ने सफाई दी है कि वीडियो में वे नहीं हैं।

2 min read
Google source verification
ram_gopal_varma.png

मुंबई। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्मों और विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर उनके सोशल मीडिया पर ट्वीट उन्हें विवादों में ले आते हैं। बेबाकी और साफगोई से दिए उनके बयानों के चलते वे ट्रोल भी हो जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लोगों ने राम गोपाल वर्मा से जोड़ दिया है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस पर राम गोपाल वर्मा ने भी रिएक्शन दिया हैै।

मस्ती में चूर होकर किया डांस
दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ बेसुध हो डांस करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है, उसे देख कुछ लोगों का कहना है कि वे राम गोपाल वर्मा हैं। एक नजर में देखा जाए, तो ये शख्स ठीक राम गोपाल वर्मा जैसा ही लगता है। वीडियो में शख्स ने काली टीशर्ट और जिंस पहनी हुई है। जबकि महिला ने लाल रंग का गाउन पहना हुआ है। वीडियो में एक अन्य महिला और कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।

लोगों ने किया ट्रोल
इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा,'बेशर्म है एक नंबर का, क्लियर दिख रहा है ये क्या कर रहा है, उसके साथ आडिशन के नाम पर।' एक अन्य यूजर ने लिखा,' जो सोसायटी पहले से ही अश्लील हो उसके...।' दूसरे ने लिखा,'एक अजीब प्राणी पीकर गाड़ी चलाते हुए।' एक अन्य ने लिखा,'वैक्सीनेशन के बाद यह पागल हो गया है।' एक दूसरे ने लिखा,' रसना पीने के बाद आरजीवी।' कुछ लोगों ने उन्हें राम गोपाल वर्मा समझते हुए उनकी डांसिंग स्कील्स की तारीफ भी की है। इस पर राम गोपाल वर्मा ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने इस ट्वीट करते हुए लिखा,''सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, मैं बालाजी, गणपति, यीशू सहित कई अन्य की कसम खाता हूं, ये मैं नहीं हूं।'

यह भी पढ़ें : राम गोपाल वर्मा ने करण जौहर, सनी लियोन सहित इन सेलेब्स को लेकर दिए विवादित बयान

यह भी पढ़ें : राम गोपाल वर्मा ने टाइगर श्रॉफ को बोला था,'बिकिनी बेब', एक्टर ने चार साल बाद दिया जवाब

एक्ट्रेस की चूमी जांघे
इससे पहले राम गोपाल वर्मा ने अपनी एक फिल्म की एक्ट्रेस की जांघे चूमते हुए का फोटो शेयर किया था। यह तस्वीर उनकी ही फिल्म की एक अन्य एक्ट्रेस ने क्लिक की थी। इस पर भी फिल्ममेकर को ट्रोल किया गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, राम गोपाल वर्मा ने कई हिट और हटकर विषयों पर इंडस्ट्री को फिल्में दी हैं। इनमें 'सत्या', 'सरकार', 'डरना मना है', 'भूत', 'रंगीला', 'डरना जरूरी है', 'रक्त चरित्र', 'एक हसीना थी' जैसी मूवीज शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों से वर्मा ने बोल्ड फिल्मों बनाना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने 'डेंजर्स' नाम से लेस्बियन संबंधों पर फिल्म बनाई थी। ये काफी विवादों में रही। इसमें बोल्ड सीन्स की भरमार थी।