
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मची है शादी की जल्दी, तारीख कर ली प्री-पोन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल यानी की आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जल्द ही शादी होने वाली है। दोनों की शादी का उनके फैंस भी इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है की दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं यानी की साल 2022 में। लेकिन किसी न किसी कारण से उनकी शादी में देरी होती चली जा रही है। अब तक के मिले अपडेट से यह सामने आया था कि ये कपल दिसंबर 2022 में शादी करने वाला है। मगर लेट्स्ट अपडेट की बात करें तो ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अब अक्टूबर 2022 में ही शादी करेंगे।
हालांकि अभी शादी की कोई डेट सामने नहीं आई है। ईटाइम्स को सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार, "जब आलिया और रणबीर की शादी की बात आती है तो कोई नहीं जानता कि तारीखें आगे-पीछे क्यों हो रही हैं। जहां तक मुंबई के पाली हिल में कृष्णा राज के रेनोवेशन का सवाल है - उनका घर - तो ये तैयार नहीं है; आज से कम से कम 18 महीने और लग सकते हैं, ताकि किसी को अंदर जाने और बसने के लिए हर तरह से तैयार हो सके।"
आपको बता दें, पहले ये कपल पिछले साल यानी की अप्रैल 2021 में ही शादी करने वाला था। मगर कोरोना की महामारी के चलते दोनों की शादी को पोस्टपोंड कर दिया गया। जब आलिया भट्ट से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वो सही कह रहे हैं लेकिन मेरे दिमाग में मैंने रणबीर से शादी कर ली है, दरअसल, मैं लंबे समय से मेरे दिमाग में रणबीर से शादी कर चुकी हूं। सब कुछ होने की कोई वजह होती है। जब भी हम शादी करेंगे तो ये सही और खूबसूरत तरीके से चलेगा।"
यह भी पढ़ें: ये हैं वो हॉरर वेब सीरीज़ जिसे देखने के बाद उड़ सकती है आप की रात की नींद, हिम्मत वालों की भी डर से कांप जाती है रूह
यह भी पढ़ें: स्टूडेंट लाइफ को अगर कर रहे हैं मिस, तो देख डालिए ये वेब सीरीज
Published on:
11 Mar 2022 11:29 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
