16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर साथ में स्पॉट हुए लवबर्ड्स रणबीर-आलिया,इस अभिनेता के घर पहुंचे डिनर पर

बुधवार रात को रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर पर आलिया मौजूद थीं

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jun 21, 2018

ranbir and Alia Bhatt

ranbir and Alia Bhatt

अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन दिनों अक्सर एक दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। कपूर परिवार और भट्ट परिवार के बीच भी नजदीकियां बढऱही हैं। अब अलिया और रणबीर को साथ में अभिनेता संजय दत्त के घर पर स्पॉट किया गया।

डिनर पर पहुंचे आलिया-रणबीर:
बता दें कि इन दिनों रणबीर कपूर अभिनेता संजय दत्त पर बन रही बायोपिक 'संजू' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म 'संजू' में वह संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर रणबीर अभिनेता संजय दत्त के घर डिनर करने पहुंचे। रणबीर के साथ आलिया भी संजय के घर डिनर पर पहुंची थीं। दरअसल बुधवार रात को रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर पर आलिया और संजय दत्त मौजूद थे। यहीं से तीनों डिनर के लिए निकले।

ऋषि कपूर भी थे मौजूद:
संजय के घर डिनर के समय रणबीर और आलिया के साथ अभिनेता ऋषि कपूर भी मौजूद थे। बता दें कि पिछले दिनों ऋषि ने एक ट्वीट कर भट्ट परिवार की काफी तारीफ की थी। उनके इस ट्वीट के बाद आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप की खबरों को हवा मिली थी।

संजय दत्त बडे भाई जैसे:
हाल में रणबीर ने एक साक्षात्कार में कहा था कि संजय दत्त हमेशा उनके लिए बड़ेभाई की तरह हैं। वह उन्हें बहुत लाड़ करते हैं। एक बार संजय ने रणबीर को उनके जन्मदिन पर हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल भी गिफ्ट की थी।

'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार साथ:
रणबीर और आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ में नजर आएंगे। पहली बार यह जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ में नजर आएगी। निर्देशक अयान मुखर्जी की इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।