फिल्म को हिंदी भाषा के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा. हालांकि, अभी फिल्म के मेकर्स की ओर से फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. बता दें कि रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें धमाकेदार VFX देखने को मिल रहे हैं. साथ ही फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद यूजर्स उसकी तुलना हॉलिवुड फिल्मों से कर रहे हैं. फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी नजर आएंगें. ये फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगी.