वीडियो में एक्टर ने बताया कि उनके कपूर खानदार में केवल सबसे ज्यादा वहीं पढ़-लिखे हैं. दरअसल, वीडियो में आप रणबीर को ये कहते सुन सकते हैं कि 'जब उन्होंने 10वीं पास की थी तो कपूर खानदान ने पार्टी दी थी, क्योंकि वहां तक किसी ने भी नहीं पढ़ा है'. रणबीर की ये बात सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे. रणबीर कपूर ने आगे बताया कि 'मैं पढ़ाई बहुत कमजोर था. मेरे बोर्ड एग्जाम 53.4 पर्सेंट नंबर आए थे, जब मेरा रिजल्ट आया मेरा परिवार इतना खुश हुआ कि उन्होंने मेरे बहुत बड़ी पार्टी रखी थी. उन्हें मुझसे कोई उम्मीद नहीं थी, क्योंकि मैं अपनी फैमिली में पहला लड़का था, जो 10वीं में पास हुआ था'.