बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि उनकी पर्सनालिटी माचो हीरो वाली नहीं है। रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई है। रणबीर का मानना है कि उनकी पर्सनालिटी माचो हीरो वाली नहीं है, इसलिए वह ऐसी फिल्मों का चुनाव सोच-समझ कर करते हैं, जिसमें उनका किरदार ज्यादा माचो न हो।