26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तू झूठी मैं मक्कार’ का झन्नाटेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, लिपलॉक से लेकर कॉमेडी तक सभी की मात्रा भरपूर

रणबीर कपूर एक बार फिर दिल जीतने को तैयार हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को फैंस का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jan 23, 2023

tu jhoothi main makkaar

tu jhoothi main makkaar

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ' ट्रेलर के आते ही ये सोशल मीडिया पर छा गया है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ट्रेलर देखते ही आपको ‘ये जवानी है दीवानी” के बनी की याद आ जाएगी।

ट्रेलर वाकई काबिले तारीफ है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की सिजलिंग केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। ट्रेलर देखकर ही समझ आ गया है कि इसमें खूब रोमांस दिखने वाला है साथ ही ये फिल्म यूथ को खूब पसंद आने वाली है।

ट्रेलर में प्रीतम, अमिताभ भट्टाचार्य और अरिजीत सिंह के एक साथ आने के मैजिक के साथ फिल्म में शानदार संगीत की झलक भी दी गई है। ट्रेलर की शुरुआत रणबीर कपूर से होती है। ट्रेलर में रोमांस का खूब तड़का देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- फिल्मों में फ्लॉप फिर भी करोड़ो की मालकिन हैं अथिया शेट्टी

इसकी शुरुआत ही दोनौं की किस के साथ होती है। इसके बाद शुरू होती है कहानी रणबीर ऐसी लड़की की तलाश करते हैं कि जिसके साथ वो रिलेशनशिप में आए और फिर बाद में बोर होने पर ब्रेकअप कर लें, लेकिन हमेसा की तरह वैसा नहीं होता है।

कहानी नया एंगल ले लेती है। श्रद्धा कपूर रणबीर से चार कदम और आगे निकलती हैं और रिलेशनशिप को ऐसे मोड़ पर तोड़ना चाहती हैं, जहां लड़का विलेन बने और लड़की बिल्कुल सीधी।

ट्रेलर में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के बीच हॉट केमिस्ट्री नजर आ रही है और दोनों ने काफी हॉट सीन्स देने से भी परहेज नहीं किया है। ट्रेलर में ही श्रद्धा के कई बिकिनी सीन्स है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के बीच सिर्फ एक नहीं बल्कि तीन किस होंगे।

तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। वहीं इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। ये फिल्म 8 मार्च 2023 को होली पर दुनिया भर में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- फिर बनेगी शाहरुख खान और दीपिका की जोड़ी!

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग