उन्होंने प्रमोशन के दौरान बताया था कि 'नताली पोर्टमैन से उनकी मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी, तब वो इतने पॉपुकर नहीं हुआ करते थे'. रणबीर ने इस किस्से के बारे में बात करते हुए बताया कि 'मैं न्यूयॉर्क की सड़क पर चल रहा था. दरअसल, मैं भाग रहा था. मुझे बहुत जोर की बाथरुम आ रही थी. मैं भाग रहा था होटल की तरफ और नताली पोर्टमैन फोन पर बात करते हुए ऐसे गुजर रही थी. नजर मिली तो मैं सोचा यार ये तो नताली पोर्टमैन हैं, तो मैं घूम के भाग के आया और कहा कि एक फोटो, एक फोटो'. रणबीर ने आगे बताया कि 'नताली के साथ एक फोटो लेने की एक्साइटमेंट में रणबीर को एहसास नहीं हुआ कि वो रो रही हैं'.