बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'संजू' को लेकर काफी चर्चा में हैं। आए दिन उनसे जुड़ी कोई न कोई खबर मीडिया में सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं वह इंटरव्यूज में वो सवाल-जवाब के साथ-साथ कई गेम्स भी खेलते नजर आ रहे हैं। एक ऐसे ही इंटरव्यू के दौरान रणबीर को बॉलीवुड सॉन्गस गाने के लिए कहा गया था, जिसे उन्होंने बेहद ही फनी अंदाज में गाया। बता दें कि गाना बॉलीवुड किंग खान शाहरुख का सुपरहिट गाना 'जिया जले जां जले'था। इस गाने के बोल तक रणबीर को याद नहीं था।