शूट पर जाने से पहले वे रोल की तैयारी एक खास अंदाज में करते थे। दरअसल वे कैरेक्टर में ढलने के लिए अपनी प्लेलिस्ट में फीड फिल्मी और गैरफिल्मी गीत सुनते और इतर भी लगाते थे। कॉस्ट्यूम पहननेे और शूट के लिए सेट्स पर जाने तक म्यूजिक बजता रहता। उनका स्पॉट बॉय भी अपने हाथ में स्पीकर लिए उनके साथ होता था। रणवीर कहते हैं, 'संगीत में हम अपने इमोशंस फील करते हैं। मेरा संगीत में रुझान रहा है और भावनाओं से भीगे संगीत के लिए मैं बड़ा संवेदनशील हूं। मुझे लगता है कि संगीत मेरी भावनाओं को उभारने में मदद करता है। यह मेरी एक्टिंग प्रोसेस का अभिन्न हिस्सा है।'
संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह, दोनों की संगीत को लेकर अक्सर समान सोच रही है। रणवीर शुरू से संगीत का कलेक्शन करते रहे हैं और स्कूल के दिनों से ही उनके पास संगीत का काफी अच्छा कलेक्शन है। इस कलेक्शन में विभिन्न किस्म और विभिन्न कलाकारों के गाने हैं। रणवीर ने बड़ी मेहनत से 'पद्मावती' में अपने कैरेक्टर और उसके इमोशंस को सूट करने वाली प्लेलिस्ट बनाई थी। उनकी प्लेलिस्ट में ज्यादातर फिल्मों के गाने हैं, साथ ही नुसरत फतेह अली खान और हंस जिमर जैसे सिंगर्स के गाने भी हैं।