एक्टर ने साल 2022 के पहले दिन शानदार तरीके से बिताया। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी साल के पहले दिन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, नए साल के पहले दिन बीच से अपनी शर्टलेस तस्वीरें शेयर की हैं। वह फोटो में शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं, सनग्लासेस लगाए रणवीर किसी कूल-डूड से कम नहीं लग रहे हैं। तस्वीरों में रणवीर का स्टाइल और अंदाज देखते ही बनता है। रणवीर ने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा- मेरी बाकी की जिंदगी का पहला दिन।
रणवीर सिंह ने अपने नए साल को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने अनोखे ढ़ंग से अपने नए साल को सेलिब्रेट किया है। वो समुद्र के किनारे पूरे शान्तिपूर्ण तरीके से सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, फैंस रणवीर की किलर बॉडी, कूल लुक पर फिदा हो गए हैं। इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी फिदा हो रहे हैं। मनीष मल्होत्रा, रेमो डिसूजा समेत कई सेलेब्स रणवीर की बीच फोटोज पर फायर इमोजी के साथ अपने रिएक्शन दिया है। मगर इन तस्विरों को शेयर करने पर उनकी पत्नी यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने उनपर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़े -रील ही नहीं रियल लाइफ में भूतों का सामना कर चुके हैं ये सेलेब्स, सुनायी अपनी आपबीती