4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब मां को फोन कर फूट-फूट कर रोने लगे रणवीर, जानिए कौन थी वजह…

रणवीर सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक ऐसा किस्सा शेयर किया है जब वो अपनी मां को फोन कर रोने लगे थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 5 Feb 2018, 6:51 PM IST

ranveer singh padmaavat khilji deepika padukone

ranveer singh padmaavat khilji deepika padukone

रणवीर सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। उनकी फिल्म पद्मावत दर्शकों को काफी पंसद आ रही है। फिल्म पर जहां एक तरफ विवाद चालू है तो वही दूसरी तरफ फिल्म ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है। फिल्म ने अभी तक करीब 200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। फिल्म में खास तौर पर दर्शकों को खिलजी बने रणवीर का किरदार काफी पंसद आ रहा है। बता दें कि इस रोल की तारीफ तो खुद बॉलीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख खान भी कर चुके हैं। फिल्म के इसी किरदार की शूटिंग से जुड़ी एक घटना रणवीर ने एक बातचीत के दौरान शेयर किया है।

दरअसल फिल्म पद्मावत की शूटिंग के लिए फिल्म की पूरी टीम के पास काफी कम समय बचा था। बिना बे्रक के फिल्म की शूटिंग की जा रही थी। खास तौर पर रणवीर को इससे काफी दिक्कत भी होनी शुरु हो गई थी । उन्होंने एक घटना शेयर करते हुए बताया है कि - उन्हें फिल्म की शूटिंग के लिए सिर्फ ४५ दिन मिले थे। लगातार शूटिंग करनी पड़ रही थी। शूटिंग का माहौल कुछ ऐसा हो गया था कि किसी दिन मैं एक सीन में चिल्ला रहा हूं, तो ठीक उसके अगले दिन मैं शाहिद के साथ ऐक्शन वाला युद्ध सीन कर रहा हूं और उसके बाद डांस के सीन शूट कर रहा हूं। इस तरह मेरे लिए शूटिंग करना बेहद हेवी रहा।' उसी मेहनत का परिणाम है कि रणवीर ने अपने इस खिलजी के किरदार से पूरे फिल्मी जगत में विलेन का एक लेवल भी सेट कर दिया है।

गौरतलब है कि रणवीर की ये फिल्म विवादों के कारण भी खूब चर्चा में रही है। फिल्म पर करणी सेना जैसे कुछ राजपूत संगठन विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि फिल्म में कुछ अंतरंग सीन्स रानी पद्मावती का खिलजी के साथ फिल्माया गया है। जो कि इतिहास के साथ छेड़ छाड़ है। तमाम विवादों के बाद फिल्म के नाम में बदलाव के साथ तथा घूमर गाने समेत कुछ और बदलावों के बाद फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य किरदार में है। तीनों की ही तिगड़ी ने फिल्म में जैसे एक्टिंग का ओवरडोज ही डाल दिया हो। हर कोई तीनों ही कलाकारों के एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। जो दर्शक फिल्म देख कर आए है उन्हें फिल्म के काफी सारे सीन्स अच्छे लगे है।