25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Rekha का वीडियो आया सामने, KBC शो को लेकर की बात, बोलीं- मुझसे पूछिए ना…

Rekha का वीडियो आया सामने, KBC शो को लेकर की बात, बोलीं- मुझसे पूछिए ना…

Rekha On Amitabh Bachchan Show KBC: रेखा ने एक बार फिर अमिताभ बच्चन को लेकर हिंट दिया। उन्होंने कपिल के शो में जो कहा उसे सुनकर वहां मौजूद हर शख्स चौंक गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 2 Dec 2024, 11:13 AM IST

Rekha react Amitabh Bachchan Show

Rekha react Amitabh Bachchan Show

Rekha On Amitabh Bachchan Show KBC: बॉलीवुड की डीवा रेखा और अमिताभ बच्चन के प्यार की खबरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रेखा ने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर लोग न चाहकर भी बिग बी का जिक्र करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। रेखा नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में शिरकत करने वाली है। इसी एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें एक बार फिर उन्होंने अपनी अदाओं और एवरग्रीन ब्यूटी से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। फैंस को मजा तब आया जब शो में खुद रेखा ने अमिताभ बच्चन का जिक्र किया। इसके बाद कपिल ने अमिताभ बच्चन का नाम लिया तो रेखा के एक्सप्रेशन देखने लायक रहे। इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

रेखा और कपिल शर्मा का मस्ती मजाक वाला वीडियो आया सामने (Rekha On Amitabh Bachchan Show KBC)

रेखा अक्सर इवेंट और शो में नजर आती रहती है, उनकी एक झलक पाने और उनके साथ डांस करने के लिए बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी खुद को रोक नहीं पाती है। ऐसे में रेखा कपिल के शो में पहुंची हैं। इसका एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इसमें कपिल के साथ रेखा बेहद हंसते और मजाक करते दिखाई दे रही है। वहीं, शो में कपिल शर्मा कौन बनेगा करोड़पति का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं, “हम जब केबीसी गए थे, बच्चन साहब ने मेरी मां से पूछा, देवीजी क्या खाकर पैदा किया है? इस पर रेखा ने तुरंत जवाब दिया और कहा, “दाल रोटी।” कपिल भी वही जवाब देते हैं, जिस पर रेखा ने कहा, “मुझसे पूछिए ना, मुझे एक एक डायलॉग याद है।” रेखा के इस जवाब के बाद फैंस भी हैरान हो गए। उनका कहना है कि यानी रेखा केबीसी का हर एपिसोड देखती हैं और जिस तरह से रेखा ने जवाब दिया है उससे साफ मालूम होता है कि वह अमिताभ बच्चन के शो को बेहद पसंद करती हैं।

यह भी पढ़ें : हिना खान ने कैंसर के आगे टेके घुटने? इमोशनल पोस्ट कर बोलीं- देर होने से पहले…

रेखा से फैंस ने पूछे कई सवाल

कपिल के शो में रेखा ने एक शायरी भी सुनाई। रेखा के इस पूरे एपिसोड पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रेखा जी आपकी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी मेरी फेवरेट है।” दूसरे ने लिखा, “इनकी इसी अदा पर तो इंडस्ट्री के महानायक भी फिदा हुए होंगे।” तीसरे ने लिखा, “रेखा जी आपकी ब्यूटी का राज क्या है?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “रेखा जी जहां-जहां जाती हैं वहां अमिताभ बच्चन का नाम खुद ही आ जाता है।”