लिजेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्होंने रेमो को लगाए हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिजेल ने एक इमोशनल नोट लिखा हुआ है। साथ ही सलमान खान को शुक्रिया भी कहा। लिजेल लिखती हैं, "मेरा अब तक का बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट। मैं इस पल को हमेशा संजोकर रखूंगी। एक हफ्ते के सबसे खराब भावात्मक उतार-चढ़ाव के बाद मैं आपसे गले मिल रही हूं। मुझे पता है कि आपके मुताबिक मैं एक सुपरवुमन हूं लेकिन अचानक ऐसा लगा कि एक बच्चा गुम हो गया है। मैं केवल एक चीज जानती थी और मुझे उस पर वादे पूरा भरोसा था कि जिसमें आपने मुझसे एक फाइटर के तरह वापस लौटने के लिए कहा था।"