14 जून 2020 को सुशांत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। पहले मुंबई पुलिस ने एक्टर की मौत को सुसाइड करार कर दिया था। लेकिन लोगों की मांग और परिवार की शिकायत पर यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। जिसके बाद सुशांत केस में तीन बड़ी एंजेसियों की एंट्री हुई है। जिसमें एनसीबी, सीबीआई और ईडी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती रही। वैसे-वैसे रिया की मुश्किलें बढ़ती रहीं। वहीं माना जा रहा है कि चार्जशीट में रिया का नाम आने से उनकी मुसीबतें और भी बढ़ गई हैं।