उन्होंने आगे बताया कि,'रणबीर हो या दूसरा कोई एक्टर, वे अपने काम पर ज्यादा फोकस हैं। वे जिन लड़कियों से मिलते हैं वे एक्ट्रेस होती हैं। वे ज्यादा लोगों से मिलते-जुलते नहीं है। ये फिल्मों में काम करने वालों का फ्लिपसाइड है।' इसके बाद जब ऋषि जी से पूछा गया कि क्या वे बेटे से शादी के बारे में बात करते हैं? इसपर उन्होंने जवाब दिया,'मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करता हूं लेकिन मेरी पत्नी उसे बोलती रहती हैं और रणबीर ऐसे सवालों से दूर भागता है। जब भी रणबीर शादी के लिए तैयार होगा, हमें खुशी होगी।'