'गोलमाल', 'सिंघम' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी जबरदस्त ब्लॉकबस्ट फिल्मों के निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की गिनती इंडियन सिनेमा के टॉप स्टंट डायरेक्टर्स में की जाती है. रोहित शेट्टी अपने जमाने के मशहूर स्टंट डायरेक्टर और एक्टर रहे एमबी शेट्टी के बेटे हैं, जिन्होंने 17 साल की उम्र में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. रोहित शेट्टी, अजय देवगन की डेब्यू फिल्म 'फूल और कांटे' से असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने बॉक्स ऑफिस को ज्यादातर हिट फिल्में ही दी हैं.