बॉलीवुड अभिनेत्री और पटौदी खानदान की लाडली बहू करीना कपूर जब भी किसी इवेंट में शिरकत करती हैं तो सारा लाइमलाइट चुरा ले जाती हैं। करीना को बॉलीवुड में उनके स्टाइल और ड्रेस सेंस के लिए जाना जाता है। हाल में करीना मंगलवार को मुंबई में अपने ननद सोहा अली खान के बुक लॉन्च इवेंट में जब रेड कलर के आउटफिट में पहुंची तो लोगों की नजरें उनसे हटाए नहीं हट रही थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस सिंपल से इवेंट में करीना जो रेड कलर का आउटफिट पहनकर पहुंची उसकी कीमत क्या है। भले करीना और बाकी स्टार्स के लिए ये कीमत एक नॉर्मल बात है, लेकिन एक आम इंसान ड्रेस की कीमत जानकर जरूर दंग रह जाएगा।