8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ruslaan Day 3: आयुष शर्मा की ‘रुसलान’ ने वीकेंड पर किया कमाल, तीसरे दिन कलेक्शन हुआ ताबड़तोड़

Ruslaan Box Office Day 3: आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान ने वीकेंड पर शानदार कमाई की है। फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन देख खुद मेकर्स को यकीन नहीं हो रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 29 Apr 2024, 9:31 AM IST

आयुष शर्मा की रुसलान ने कीसरे दिन भी किया शानदार कलेक्शन

आयुष शर्मा की रुसलान ने कीसरे दिन भी किया शानदार कलेक्शन

Ruslaan Box Office Day 3: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म 'रुसलान' का तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। रुसलान में सलमान खान के बहनोई अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी बेहद जबरदस्त बताई जा रही है। फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है। फिल्म की ओपनिंग जहां ज्यादा अच्छी नहीं रही थी वहीं, वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन जबरदस्त हुआ है। मेकर्स को जो उम्मीद थी फिल्म ने शनिवार और रविवार को अच्छा प्रदर्शन किया है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, आयुष शर्मा की 'रुसलान' ने रविवार तीसरे दिन कितना बिजनेस किया है आइये जानते हैं...

आयुष शर्मा की 'रुसलान' का तीसरे दिन ये रहा कलेक्शन (Ruslaan Box Office Day 3)

रुसलान का थिएटर पर जो कलेक्शन रहा है उसे लेकर Sacnilk ने अपने आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार 'रुसलान' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी वीकेंड पर रविवार 28 अप्रैल को 79 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 2.09 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म धीरे-धीरे ही सही पर ट्रैक पर वापसी कर रही है और मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म आगे अच्छी कमाई कर सकती है।

यह भी पढ़ें:बी ग्रेड फिल्मों में किया काम, बनी आंतकी की पत्नी, ‘रामायण’ की सीता की दिलचस्प बातें

फिल्म 'रुसलान' का बजट 25 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म का डायरेक्शन करण ललित बुटानी ने किया है। 'रुस्लान' में आयुष शर्मा के अलावा सुश्री श्रेया मिश्रा, जगपति बाबू और विद्या मालवदे जैसे कई शानदार कलाकारों ने अभिनय किया है।