sachin tendulkar fan : सचिन तेंदुलकर का नाम पूरी दुनिया में चमकते सितारे की तरह जगमगा रहा है। पूरी दुनिया जिसे अपना हीरो मानती है वह भी किसी के दीवाने हैं। जी हां क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर है बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने। भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को फ्री टाइम में बॉलीवुड फिल्में देखना पसंद है। सचिन के लिए बॉलीवुड म्यूजिक किसी थेरेपी से कम नहीं है। जब कभी सचिन रिलेक्स के मूड में होते हैं तो वह बॉलीवुड म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। यहां तक की कई बार तो मैच के दौरान तनाव दूर करने के लिए भी सचिन बॉलीवुड सॉन्ग सुनना पसंद करते है। यह कहना गलत नहीं होगा कि जिसकी दीवानी पूरी दुनिया है वह हैं बॉलीवुड के दीवाने। एक अभिनेत्री और अभिनेता ऐसे भी है जो सचिन को बेहद पसंद हैं। सचिन फैन हैं धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के। सचिन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब कभी भी उन्हें और उनकी टीम को जीतने की खुशी मनानी होती थी तो वह और उनकी पूरी क्रिकेट टीम की टोली माधुरी दीक्षित के गानों पर जमकर थिरकते थे। सचिन के पसंदीदा एक्टर की बात करें तो सचिन यह बात कई बार इंटरव्यू में भी बता चुके हैं कि वह बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन के फैन है और खाली समय में indian cricketer sachin tendulkar बीग बी की फिल्में देखना पसंद करते हैं।