केन घोष निर्देशित इश्क विश्क के साथ शाहिद कपूर का पदार्पण हिन्दी फिल्मों में हुआ। रोमांटिक फिल्मों के साथ-साथ शाहिद ने वाह लाइफ हो तो ऐसी, चुप चुप के और फुल एंड फाइनल जैसी कॉमेडी फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमायी। हालांकि, ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पायीं लेकिन शाहिद का प्रयास जरूर सराहा गया।