अलफर्डन ग्रुप ने एक प्रेस इवेंट आयोजित किया था। इसी में सैफ ने बताया कि उन्होंने इस प्रॉपर्टी को क्यों खरीदा और सबसे ज्यादा अच्छा उन्हें क्या लगा? सैफ ने कहा, ”कतर की सुरक्षा, सुंदरता और भारत से कम दूरी मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई। परिवार के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। ये सुरक्षित है और घर से दूर एक घर जैसा है। यह बहुत दूर नहीं है और आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह रहने के लिए सच में एक प्यारी जगह है। जब आप कतर में होते हैं तो आपको जो एहसास होता है वह बहुत शानदार है। सुंदर व्यू, अच्छा खाना, लाइफस्टाइल और जीने की गति। ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके कारण मैंने यह फैसला लिया।”