scriptतैमूर नाम पर बवाल देख सैफ बदलना चाहते थे बेटे का नाम, करीना ने कर दिया था साफ इनकार | Saif Ali Khan wanted to change son Taimur's name after controversy | Patrika News

तैमूर नाम पर बवाल देख सैफ बदलना चाहते थे बेटे का नाम, करीना ने कर दिया था साफ इनकार

locationनई दिल्लीPublished: Jul 21, 2021 08:15:56 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के नाम पर ट्रोलिंग का सामना कर चुके है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देशभर में विरोध देखने के बाद सैफ चाहते थे कि वो अपने बेटे का नाम बदल लें। जब उन्होंने ये बात करीना कपूर से कही थी तो एक्ट्रेस का कुछ इस तरह का रिएक्शन था।

Saif Ali Khan wanted to change son Taimur's name after controversy

Saif Ali Khan wanted to change son Taimur’s name after controversy

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक हैं एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान। दोनों की जोड़ी काफी पसंद किया है। वहीं उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान सबसे चहते स्टारकिड्स में से एक हैं। ये बात तो जब जानते हैं कि जब सैफ और करीना ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर रखा तो खूब बवाल हुआ था। देशभर में बेटे के नाम पर हो रहे विरोध को देख सैफ ने तैमूर नाम बदलने का फैसला ले लिया था। जब उन्होंने ये बात करीना को बताई तो इस बात के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं हुई। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी बहन करीना कपूर का इस बात पर रिएक्शन बताया।

बेटे के नाम को बदलने पर करीना कपूर खान का रिएक्शन

इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने बताया कि बेटे का नाम तैमूर अली खान रखने पर करीना कपूर और सैफ अली खान को खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। सैफ ने करीना से बेटे का नाम बदलने के लिए भी कहा था, लेकिन करीना का कहना था कि ‘ये उनके बच्चे का पर्सनल मामला है। इस मामले को पर्सनली नहीं ले सकते हैं। करीना ने साफ शब्दों में सैफ से तैमूर का नाम बदलने के लिए मना कर दिया था।’

यह भी पढ़ें

दूसरी बार भी बेटा होने के बाद टूटा Kareena-Saif का सपना, चाहती थीं बेटी की मां बनाना

करीना कपूर खान ने समझाया था तैमूर का मतलब

बेटे तैमूर के नाम को लेकर करीना कपूर खान ने बताया था कि ‘बेटे का नाम उन्होंने अरेबिक से लिया था। जिसका मतलब लोहा होता है। नाम सुनकर सैफ को अच्छा लगा था इसलिए बेटे का नाम तैमूर रख दिया।’ आपको बता दें तैमूर उजबेकिस्तान के एक लुटेरे का नाम था। जिसका नाम तैमूर लंग था। ये वही तैमूर है जिसने 14वीं शताब्दी में भारत में काफी लूटपाट की थी और उत्पात मचाया था।

यह भी पढ़ें

सैफ और करीना ने रखा छोटे बेटे का नाम! बड़े बेटे तैमूर अली खान के नाम पर मचा था खूब बवाल

सैफ-करीना के छोटे बेटे का नाम

21 फरवरी 2021 को करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम सैफ और करीना ने जेह अली खान रखा है। जेह शब्द का अर्थ शुभता यानी कि सकारात्मकता का चिन्हा होता है। सोशल मीडिया पर बेबो ने अपने छोटे बेटे की कुछ-कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। हालांकि उन तस्वीरों में बेबो के बेटा का चेहरा ठीक ढंग नज़र नहीं आ रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो