करीना ने बनाया घर से भागने का प्लान
हालांकि, लिव-इन की इजाजत भले ही करीना को मिल गई हो लेकिन सैफ से शादी करने के फैसले से उनके घरवाले खुश नहीं थे। एक इंटरव्यू में करीना ने खुद इसका खुलासा किया था कि उन्होंने सैफ से शादी करने के लिए घर से भागने का प्लान बना लिया था। लेकिन बाद में उनके परिवार वाले इस शादी के लिए मान गए और 16 अक्टूबर, 2012 में दोनों ने सबकी रजामंदी से शादी की थी।