वैसे आपको बता दें अब तैमूर अली खान बड़े भाई बन चुके हैं। जी हां, 21 मार्च 2021 को एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। प्रेग्नेंसी में भी बेबो काफी एक्टिव नज़र आई थीं। वहीं बेबी के होने के बाद भी करीना काम करती हुईं दिखाई रही हैं। बता दें जल्द ही वह एक्टर आमिर खान संग 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देने वाली हैं। वहीं सैफ अली खान भी 'आदिपुरुष' में विलेन की भूमिका में नज़र आएंगे।