
Salman Khan And Rajiv Kapoor
नई दिल्ली: वैसे तो बॉलीवुड स्टार्स के बीच झगड़े होने आम बात हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ झगड़े ऐसे होते हैं जो सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसे ही एक झगड़ा हुआ था दिग्गज कलाकार एक्टर राजीव कपूर और सलमान खान (Salman Khan And Rajiv Kapoor) के बीच। इस झगड़े में दोनों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई थी। चलिए जानते हैं इस किस्से के बारे में।
जेबा को फूल वगैरह भेजते रहते थे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये बात तब की हैं, जब ऋषि कपूर की फिल्म हिना और सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा की शूटिंग एक ही जगह पर चल रही थी। दोनों फिल्मों की टीमें भी एक ही होटल में रुकी हुईं थीं, लेकिन अचानक ही राज कपूर का निधन हो गया था, जो फिल्म हिना को बना रहे थे। वहीं, उनके नहीं रहने पर राजीव, रणधीर और ऋषि कपूर ने मिलकर हिना का काम पूरा किया। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार हीरोइन थीं। जो फिल्म हिना को लेकर उन दिनों सुर्खियों में थीं।
वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान जेबा को फूल वगैरह भेजते रहते थे। एक दिन सलमान खान ने जेबा को एक रात डिनर पर ले जाने के लिए अप्रोच किया था। जब राजीव कपूर को इस बात के बारे में पता चला कि सलमान खान ने जेबा को डिनर पर बुलाया है तो वो काफी गुस्से में आ गए थे क्योंकि राजीव नहीं चाहते थे कि जेबा का नाम कहीं और जोड़ा जाए।
मामला उस दौर में खूब सुर्खियों में रहा था
जब डिनर के लिए जेबा सलमान खान के साथ पहुंचीं तो, तभी राजीव कपूर भी उसी जगह पर जा पहुंच और उसी टेबल पर जाकर बैठ गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों की बातों-बातों में बात इतनी बढ़ गई थी कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस पर सलमान ने कहा था कि राजीव ये सस्ती पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं। वहीं, राजीव का कहना था कि सलमान में इतनी हिम्मत नहीं कि उन्हें हाथ लगा सके। इस तरह से ये मामला उस दौर में खूब सुर्खियों में रहा था।
Updated on:
28 Nov 2021, 11:40 AM IST
Published on:
28 Nov 2021, 10:54 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.