scriptसलमान खान ने पिता की शादी के लिए महिला से मांगी थी तस्वीर, बोलें- ‘2 मां हैं, तीसरी भी चाहिए’ | Salman Khan Asked For A Reporter Picture For His Father Salim Khan | Patrika News

सलमान खान ने पिता की शादी के लिए महिला से मांगी थी तस्वीर, बोलें- ‘2 मां हैं, तीसरी भी चाहिए’

locationनई दिल्लीPublished: Aug 26, 2021 01:00:47 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

एक फिल्म प्रोमोशन के दौरान सलमान खान ने एक रिपोर्टर से उनकी तस्वीर मांग ली थी। हैरानी की बात ये थी कि सलमान वो तस्वीर खुद के लिए नहीं बल्कि अपने पिता सलीम खान के लिए मांगी थी। जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए थे। जानें क्या है पूरा किस्सा।

Salman Khan Salim khan

Salman Khan Salim khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान 55 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री में बने हुए हैं। आज भी वो रोमांटिक, कॉमेडी और एक्शन की फिल्में कर अपने फैंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। सलमान खान का स्टारडम आज भी मौजूद है। उनकी फिल्मों का और उनके अंदाज का हर कोई दीवाना है। फिल्मों के साथ-साथ सभी सलमान खान के गुस्से से भी वाकिफ हैं। कब मज़ाक करते-करते सलमान भड़क जाएं कोई नहीं जानता है। एक फिल्म प्रोमोशन के दौरान सलमान का ये साइड देखने को मिला। जब उन्होंने एक रिपोर्टर से उनकी फोटो तक मांग ली थी। हालांकि तस्वीर सलमान ने पिता सलीम खान के लिए मांगी थी।

s_1.jpg

बड़ी उम्र की लड़कियों से नहीं पटती सलमान खान की

दरअसल, ये बात उस वक्त की है। जब सलमान खान अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान का प्रोमोशन कर रहे थे। फिल्म के प्रोमोशन के दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। मीडिया के साथ बात करते हुए सलमान खान काफी नॉर्मल थे। सभी को ठीक से जवाब दे रहे थे। तभी एक पत्रकार का सवाल सुनकर सलमान हैरान रह गए। सलमान खान से उस पत्रकार ने सवाल पूछते हुए कहा था कि उनकी बड़ी लड़कियों के साथ पटती क्यों नहीं है?

इस सवाल को सुनकर सलमान ने पत्रकार से कहा कि प्लीज आप नाम लेकर बताइए कि कौन सी उम्र में वो बड़ी अभिनेत्रियां हैं। जिनसे उनकी पटती नहीं है। तभी किसी ने पीछे से कहा कि सलमान को लिटिल गर्ल पसंद हैं।

 

यह भी पढ़ें

भरी महफिल में राजकुमार ने Salman Khan की निकाल दी थी सारी हेकड़ी, कहा था- ‘अपने बाप से पूछना कौन हूं मैं’

salim.jpg

महिला पत्रकार से मांगी तस्वीर

ये सवाल सुनकर सलमान खान ने फट से जवाब देते हुए कहा कि ‘एक उन्हें यही लिटिल गर्ल चाहिए।’ जिसने लिटिल गर्ल की बात कही थी। दरअसल, में वो एक महिला पत्रकार थीं। उन्होंने सलमान से कहा कि ‘वह मां हैं उनकी। ये सुनकर फिर सलमान ने कहा कि उन्हें एक और मां चाहिए। उनके घर में पहले से ही दो मां हैं। तीसरी भी आ जाए।

सलमान ने महिला पत्रकार से कहा कि ‘उन्हें इसके लिए खुद की एक तस्वीर देने होगी ताकि वो अपने पिता को फोटो दिखाकर पूछ सकें। ‘रिपोर्टर ने जवाब देकर कहा कि ‘उनके पिता पहले से उन्हें जानते हैं। सलमान ने इस बात पर ‘वॉव’ का रिएक्शन दिया। जिसे देख प्रोमोशन में मौजूद लोग जोरों से ठहाके मार कर हंसने लगे।’

 

यह भी पढ़ें

सलमान खान संग हुई लड़ाई के बाद काला चश्मा पहने चोट को छुपाते हुए नज़र आईं थीं ऐश्वर्या राय

‘टाइगर 3’ की शूटिंग में बिजी सलमान खान

54 साल के हो चले सलमान खान आज भी कुंवारे हैं। अब त लोगों ने भी उनसे शादी ‘कब करोगे सवाल’ को पूछना बंद कर दिया है। फिलहाल, सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में बिजी हैं। ‘टाइगर 3’ की शूटिंग इस वक्त रूस में चल रही है। शूटिंग के सेट से सलमान का फर्स्ट लुक की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें ब्राउन हेयर और बड़ी हुई दाढ़ी में सलमान को पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा था। सलमान के लुक को देख फैंस में भी फिल्म में उनके किरदार को लेकर दिलचस्प बढ़ गई है।

sal_3.jpg

यश बैनर की सबसे महंगी फिल्म

आपको बता दें फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान संग एक्ट्रेस कटरीना कैफ नज़र आएंगी। ये फिल्म यश राज बैनर तले की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। वैसे तो टाइगर 3 के पहले दो पार्ट एक टाइगर और टाइगर जिंदा को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। लेकिन इस बार टाइगर 3 को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। मनीष शर्मा ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से अपने डायरेक्शन की शुरूआत की थी। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज़ होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो