4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैटरीना और जैकलीन के बाद अब इस अभिनेत्री पर सलमान की नजरें

कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनको बॉलीवुड में लाने का श्रेय सलमान खान को ही जाता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 24 May 2018, 4:50 PM IST

Salman Khan

Salman Khan

सलमान खान बॉलीवुड में एक ऐसा नाम है, जिन्होंने कई अभिनेत्रियों के कॅरियर को संवार दिया। कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनको बॉलीवुड में लाने का श्रेय सलमान खान को ही जाता है। साथ ही उन्होंने कई कलाकारों के डूबते कॅरियर को बचाया भी है। उनके लिए सलमान खान किसी गॉड फादर से कम नहीं है। अब सलमान एक और अभिनेत्री के गॉड फादर बन गए हैं। कैटरीना कैफ के कॅरियर को भी सलमान ने ही संवारा। पहले सलमान ने कैटरीना को अपनी फिल्मों में कास्ट किया। इससे कैटरीना को इंडस्ट्री में पहचान मिली। हालांकि बीच में कैटरीना और सलमान के बीच दूरियां हो गई थी। सलमान से दूर होने के बाद कैटरीना का कॅरियर गिरने लगा। उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी। बाद में सलमान ने ही उन्हें अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में कास्ट कर उनके डूबते कॅरियर को बचाया। ऐसे ही अभिनेत्री जरीन खान,डेजी शाह व जैकलीन फर्नांडिस के लिए भी सलमान गॉड फादर से कम नहीं है।

बने दिशा पाटनी के गॉड फादर:
अब सलमान खान टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के गॉड फादर बन गए हैं। सलमान ने दिशा को अपनी आगामी फिल्म 'भारत' के लिए साइन किया है। दिशा के लिए यह बहुत बड़ा मौका है क्योंकी उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिल रहा है। बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म मेकर्स को 'भारत' के लिए एक फ्रेश चेहरा चाहिए था जो कि डांसिंग के मामले में भी थोड़ा फ्लेक्सिबल हो। इसिलए दिशा को फाइनल किया गया। फिल्म में दिशा किरदार रस्सियों के बल पर एरियल एक्ट करने वाली आर्टिस्ट का है।

फिल्म के फर्स्ट हॉफ में नजर आएंगी दिशा:
खबरों की मानें तो फिल्म में दिशा, सलमान खान की युवा दौर की प्रेमिका का किरदार निभा रही है जो कि सर्कस में काम करती है और बंटवारे के बाद अलग हो जाती है। संभव है इसमें भी दिशा फर्स्ट हॉफ तक ही फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में सलमान 20 साल से लेकर 70 साल की उम्र के नजर आएंगे। फिल्म में दिशा की एंट्री सलमान की उम्र के 20वें दशक के दौरान होगी।

संवारा बॉबी देओल का कॅरियर:
अभिनेता बॉबी देओल पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर थे। उनका कॅरियर लगभग खत्म हो सा हो गया था लेकिन सलमान ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' में मौका दिया। इसके बाद से बॉली देओल फिर से सुर्खियों में आ गए। इतना ही नहीं 'रेस 3' साइन करने के बाद बॉबी देओल को फिर से फिल्मों के आॅफर आने लगे हैं।