
bigg boss 11 promo
जैसा की हम सब जानते हैं जल्द ही भारत का पॅापुलर रियेलिटी शो बिग बॅास 11 कलर्स टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस बार भी बॅालीवुड के सुल्तान सलमान खान इस शो में कंटेस्टेंट्स कि खिंचाई करते दिखाई देंगे। ऐसे में शो के लिए हर हफ्ते नए प्रोमो रिलीज किए जा रहे हैं। हाल में बिग बॅास का एक और प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में सलमान फिल्म पड़ोसन के हीरो बन मैंरे सामन वाली खिड़की में गाना गाते नजर आ रहे हैं।
इस प्रोमो वीडियो में सलमान ने बताया गया है कि बिग बॉस-11 एक अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ये सोमवार से शुक्रवार प्रसारित होगा। रविवार को इसका ओपनिंग इवेंट होगा। सलमान का ये वीडियो काफी मजाकिया है, वे अपनी खिड़की से झांकते हुए पड़ोसन की खिड़की की तरफ देखकर लड़की के लिए गाना गाते हैं, उसी वक्त लड़की के पिता खिड़की पर आ जाते हैं और सलमान अपना सुर बदल लेते हैं। इसके बाद सलमान अपने शो के बारे में जानकारी देते हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
इस बार 1 नहीं 2 बिग बॅास के घर होंगे
बता दें कि बिग बॅास 11 इस बार नई-पड़ोसी थीम लाया है जिसके चलते बिग बॅास में 1 नहीं बल्कि 2 घर बनवाए जाएंगे हैं। थीम को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिग बॅास में आते ही कंटस्टेंट्स को दो अलग अलग घरों में भेज दिया जाएगा।
साथ ही इस बार बिग बॅास में उन आम लोंगो को बुलाया जाएगा जो कि सोशल मीडिया साइट्स पर खासा चर्चित हैं।
अब तो बस जल्द से जल्द इस शो के शुरु होने का इंतजार है। बता दें हाल ही में सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज हुई थी जो कि बॅाक्स ऑफिस पर ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। जल्द ही सलमान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज होने वाली है, उम्मीद करते हैं कि ये फिल्म सलमान के पिछले नुकसान की भरपाई कर पाए।
Published on:
17 Sept 2017 10:59 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
