8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG!जाने ऐसा क्या किया शरारती भांजे आहिल ने की सलमान ठहाके मारकर हंस पड़े…

OMG!जाने ऐसा क्या किया शरारती भांजे आहिल ने की सलमान ठहाके मारकर हंस पड़े...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Sep 16, 2017

salman khan with nephew ahil

salman khan with nephew ahil

जैसा की हम सब जानते हैं सलमान खान इन दिनों कोई सबसे प्यारा है तो वो हैं उनके भांजे आहिल। वे अक्सर उनके साथ अपनी क्यूट वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। कहना गलत नहीं होगा की इन दिनों भी सलमान के इंस्टाग्राम में उनकी फोटोज से ज्यादा आहिल की त्सवीरें और वीडियोज दिखेंगी और हो भी क्यों ना आहिल है ही इतना प्यारा बच्चा!

हाल में सलमान ने आहिल के साथ अपनी एक और वीडियो शेयर की। इस वीडियो को देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल वीडियो में सलमान खान की बहन अर्पिता का बेटा आहिल डायनिंग टेबल पर बैठा है और उसकी प्‍लेट में खाना है। जब उसको कहा जाता है की सलमान मामा को खाना खिलाओ तो वो हाथ में खाना लेकर उनकी तरफ हाथ बढ़ाता है और जैसे ही सलमान अपना मुंह खोल के खाने की कोशिश करते हैं, आहिल वह निवाला अपने मुंह में डाल लेता है। भांजे की इस प्‍यारी सी शरारत पर सलमान खान जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

With Ahil in London over breakfast .

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सलमान ने अपनी और आहिल की मस्ती भरी वीडियो अपलोड की हो। इससे पहले भी सलमान ने आहिल के साथ बॅाक्सिंग करते हुए अपनी एक वीडियो बनाई थी। इसके अलावा वे अक्सर आहिल के साख अपने मस्ती भरे पल सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं।

बता दें हाल में सलमान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग खत्म करके लौटे हैं। यही वजह है की वे इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ कुछ टाइम स्पैंट कर रहे हैं। खबर है की जल्द ही सलमान भाई कलर्स के शो बिग बॅास 11 की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। लेकिन इससे पहले वे पनवेल स्थित अपने फॉर्महाउस में आराम फरमाने जाएंगे। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो सलमान इस जगह से हिलेंगे भी नहीं। सलमान की प्लानिंग है कि वह इस फॉर्महाउस में खुद को कुछ दिनों के लिए बंद कर लेंगे ताकि चैन की सांस ले सकें। साथ ही सभी स्टॉफ मेम्बर्स को यह भी कह दिया गया है कि फॉर्महाउस की सभी चीजों को सही जगह पर रख दिया जाए ताकि सलमान के आने के बाद कोई दिक्कत ना हो।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग