इस मामले में सलमान के करीबी का कहना है कि एक्टर को इन धमकियों से डर नहीं लगता है। 'भाईजान' के करीबी ने बताया ''सलमान इस धमकी को बेहद ही नॉर्मल तरीके से ले रहे हैं। या फिर फर्क न पड़ने की एक्टिंग कर रहे हैं, जिससे की उनके पेरेंट्स को तकलीफ ना हो। इस समय हम उनके परिवार के साथ हैं। सलमान के फैमिली का कोई भी सदस्य अपने चेहरे पर डर या परेशानी नहीं जाहिर होने दे रहा है, जो कि उनकी खास बात है। सलमान के पिता सलीम खान भी बेहद शांत दिख रहे हैं, लेकिन पूरे परिवार को पता है कि बेटे की चिंता में वह रातों को सो नहीं पा रहे हैं।''