बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं, जिसको लेकर वो सुर्खियोें में भी बने रहते हैं। वो जल्द ही 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। साथ ही वो अपकमिंग साउथ फिल्म 'गॉड फादर' (Godfather) में भी दिखाई देंगें। इस फिल्म से सलमान साउथ इंडस्ट्री में अपना पहला डेब्यू देने जा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) भी नजर आएंगे। जहां इस फिल्म को लेकर सलमान के फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं खुद एक्टर भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, जिसका अंदाजा उनके हालिया बयान से लगाया जा सकता है, जिसमें वो कहते हैं कि 'उनको हॉलीवुड नहीं बल्कि टॉलीवुड जाना है'।