सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जोड़ी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक होने के साथ-साथ फैंस की भी पसंददीदा जोड़ी है. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. आज भले ही कैट ने किसी और का हाथ थाम लिया हो, लेकिन एक समय था जब सलमान और कटरीना के प्यार के चर्चा इंडस्ट्री से लेकर मीडिया तक हुआ करते थे. दोनों को हर जगह साथ स्पोट किया जाता था. दोनों एक वक्त पर लंबे वक्त तक सीरियस रिलेशन में रहे हैं. फैंस दोनों की शादी के सपने तक देखा करते थे, लेकिन दोनों की बीच अचानक दुरियां बढ़ने लगी.