मुंबई पुलिस ने जिन दोनों हमलावरों को पकड़ा था उनमें से एक हरियाणा से है और दूसरा बिहार का रहने वाला है। पुलिस अब दोनों के परिवारों से भी पूछताछ कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपियों ने सलमान खान के घर के अलावा उनके फार्म हाउस की रेकी भी की थी। जो तीसरे व्यक्ति को पकड़ा है वह इन दिनों शूटरों के लगातार संपर्क में था। तीनों फोन पर कई दिनों से बातचीत कर रहे थे। माना जा रहा है कि इस व्यक्ति को लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई से सीधे तौर पर निर्देश मिल रहे थे।