1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

26/11 के हमले के बाद सलमान खान ने कही थी ऐसी बात

आज ही के दिन साल 2008 में मुंबई पर हमला हुआ था। जिस पर पूरी दुनिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। और बॉलीवुड के दिग्गजों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 27 Nov 2021, 12:20 AM IST

new-picture-288.jpg

26 नवंबर 2008 यीनी आज ही के दिन आतंकवादियों ने अपने नापाक इरादों से मुंबई को दहला दिया था। आज का दिन भारतीय इतिहास के उन काले दिनों में दर्ज है, आतंकवादियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को खून के आंसू से लाल कर दिया था। इस दिन को मुंबई और भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का कोई भी शख्स नहीं भुला सकता। पूरी दुनिया ने इस घटना की निंदा कर रही थी। इसी बीच बॉलीवुड ने भी इस हमले के बाद अपना गुस्सा जाहिर किया था। शाहरुख खान( Shahrukh Khan) ने इसे मुल्ला का इस्लाम बताया था।

तो वहीं सलमान खान ( SAlman Khan) ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘किसी बच्चे को आप गरीबी से उठाकर ऐसी शिक्षा दें तो वह क्या करेंगे। सभी लड़के 18 से 23 साल के बीच थे। एक ने कहा मुझे डेढ़ लाख रुपए मिले। वह ये इस्लाम के लिए नहीं कर रहे हैं। इस्लाम में ये सब नहीं है। बकौल सलमान, ‘आप या तो इन लोगों की बात सुने या फिर हजरत मोहम्मद ने कुरान और हदीस में सिखाया है उसे फॉलो करें। जिन्होंने आतंकियों को ट्रेनिंग दी, नफरत करना सिखाया, जिसने फाइनेंस किया उन्हें पकड़ना चाहिए।’
तो वहीं साल 2008 में एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने मुंबई हमले पर कहा था, ‘तकरीबन कोई दो साल पहले मुझे कोई कहता कि आतंकवाद का इस्लाम से ताल्लुक है तो मैं मना कर देता लेकिन, अब मुझे समझ आ गया है कि आतंकवादी जिस इस्लाम को मानते हैं वह हमारा इस्लाम नहीं है। एक अल्लाह की आवाज है जो हमारी कुरान में लिखी है। उसमें कही भी ऐसा नहीं है।

यह भी पढ़ें- Aly Goni ने मीम शेयर कर ली प्रियंका-निक के तलाक की खबरों पर चुटकी

शाहरुख खान आगे कहते हैं, ‘कुरान में लिखा है, ‘अगर आप मेरे एक इंसान को सही करते है तो पूरी मानवता पर उपकार करते हैं। अगर आप मेरे एक इंसान को दर्द पहुंचाते हैं तो मेरी पूरी मानवता को दर्द पहुंचाते हैं। अगर लड़ाई में भी है तो औरत, बच्चा, जानवर और फसल को नष्ट न करें। ये अल्लाह की जुबानी है। ये लोग जिस इस्लाम को फॉलो कर रहे हैं वह मुल्ला की जुबानी है। हमारे युवा पीढ़ी को सारी धार्मिक किताब का सही मायना सिखाना चाहिए।’

यह भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा की तस्वीर देख कर हुई पति विराट कोहली की तारिफ, आखिर क्या हैं वजह